तापमान को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट मॅसेज

ब्युरो रिपोर्ट - इकबाल अहमद इशाअती 

आज मंगलवार की दोपहर करोड़ों फोन उपभोक्ता अचानक चौंक पड़े जब उनके मोबाइल पर लगातार वाइब्रेशन के साथ अलर्ट का संदेश आने लगा। इस संदेश में भीषण गर्मी की लहर का अलर्ट लिखा था। यह अलर्ट तमाम यूजर्स को भेजकर अगले चौबीस घंटों के लिए चेताया गया था। अचानक मोबाइल वाइब्रेट होने के साथ ही चेतावनी की रिंगटोन भी बजने लगी और संदेश स्क्रीन पर उभर आया।

*संदेश में लिखा था कि 
इसके साथ ही संदेश का अर्थ जानने को लेकर भी लोगों में उत्सुकता बनी रही। 

हालांकि मोबाइल पर अलर्ट का मैसेज दोपहर 3 ते 4 बजे के बिच जारी होने के बाद लोगों में अचानक चिंता भी फैल गई। जिस परिवार में कई मोबाइल थे, वहां पर एक साथ अलर्ट जारी होने के बाद लोगों में एक घबराहट भी फैल गई।

इस अलर्ट ने लोगों को गर्मी के प्रति सचेत किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय देश के कई हिस्सों में गर्मी की लहर चल रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अमरावती और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि के कारण लोग गर्मी से परेशान हैं। ऐसे में इस अलर्ट ने लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता का एहसास कराया है...
Maharashtra Urdu News
Maharashtra Urdu News